पति के सामने पत्नी से बंदूक की नोंक पर किया गैंगरेप, नौकर को बंधक बनाकर की लूटपाट
गैंगरेप के बाद आरोपी करीब डेढ़ लाख नगदी और लगभग 3 लाख रुपए के गहने लेकर फरार हो गए।

हरियाणा में लगातार गैंगरेप की घटनाएं घट रही हैं। ताजा मामला फरीदाबाद का है। यहां 6 बदमाशों ने एक घर में घुस महिला के पति और नौकर को बंधक बना उसके साथ गैंगरेप किया।
साथ ही आरोपी घर में लूटपाट कर मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने हथियार के दम पर पूरी घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं दरिंदे घर से जाते-जाते पीड़िता के पति को घर के पीछे एक गढ्ढे में फेंक गए।
यह भी पढ़ें- जींद गैंगरेप-हत्या केस: सड़ी-गली अवस्था में मिली आरोपी की लाश, उलझी गुत्थी
पीड़ित परिवार ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद बल्लभगढ़ पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इन बदमाशों में से एक पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है। पीड़िता ने 4 बदमाशों को पहचान लिया है।
जानकारी के मुताबिक, गैंगरेप के बाद आरोपी करीब डेढ़ लाख नगदी और लगभग 3 लाख रुपए के गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App