Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मां-बेटे का रिश्ता शर्मसार, बेटे ने मां से किया दुष्कर्म

फरीदाबाद से मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां सौतेली मां ने अपने 20 वर्षीय बेटे पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

मां-बेटे का रिश्ता शर्मसार, बेटे ने मां से किया दुष्कर्म
X

फरीदाबाद से मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां सौतेली मां ने अपने 20 वर्षीय बेटे पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि 20 साल पहले आरोपी के पिता से उसका विवाह हुआ था। यह उसकी दूसरी शादी थी और पहली पत्नी से उसे 3 बेटे हैं। जिसमें से दो बेटे शहर से बाहर रहते हैं और आरोपी बेटा उनके साथ फरीदाबाद में ही रहता है।

इसे भी पढ़ें- पुजारी ने पत्नी के प्रेमी की चाकू से गोदकर की हत्या

पीड़िता ने बताया कि 4 महीने पहले भी बेटे ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और मारपीट भी की। समाज में बदनामी के डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई। 30 सितम्बर को जब महिला घर में अकेली थी, तो बेटे ने दोबारा उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

इसे भी पढ़ें- नहीं थम रहा ब्लू व्हेल का खूनी खेल, छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की कार्रवाई कर रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story