Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सड़क किनारे बनी झोपड़ी पर गिरा रेत का तौंदा, किसान व मजदूर महिला की दर्दनाक मौत

झोपड़ी के ऊपर रेत का तौंदा गिरने से किसान व महिला दब गए, जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

राजस्थान: सीकर में भीषण सड़क हादसा, मौके पर 7 लोगों की मौत
X
सड़क दुर्घटना (प्रतीकात्मक)

सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र के गढ़ी बाला के खेतों में केपएपी की सड़क मार्ग से सटकर बनाई गई झोपड़ी के ऊपर रेत का तौंदा गिर गया। जिसके नीचे किसान व मजदूरी महिला दब गई। दोनों को मिट्टी से निकाला जाता तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया हैं। शुक्रवार को शवोें का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।

गांव गढ़ी बाला निवासी सुरेंद्र (42) खेती-बाड़ी का काम करता था। उसने खेत में टमाटर की खेती उगा रखी हैं। केएपी सड़क मार्ग से सटाकर झोपड़ी बना रखी हैं। खेत में मजदूरी के लिए गांव से सोमवती (25) आई हुई थी। गांव में ज्यादतार खेतों की मिट्टी को करीब दस-दस फूट तक उठा रखा हैं। जिसके कारण खेतों की गहराई ज्यादा हो गई हैं। वहीं केएमपी की ऊंचाई ज्यादा हो चुकी हैं। बृहस्पतिवार को खेत में काम करने बाद झोपड़ी में आराम कर रहे थे।

उसी दौरान दोनों के ऊपर मिट्टी का तौंद गिर गया। साथ में काम कर रहे मजदूर व किसान के परिजनों ने मिट्टी से दोनों को निकाला। मिट्टी में दम घुटने के कारण दोनों की मौके पर मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद खेतों में पहुंची बारोटा चौकी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने शवों को शवगृह में रखवाया हैं। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।

अवैध खनन ने लील ने दो जिंदगी

ग्रामीणों ने बताया कि गांव की जमीन से दस-दस फूट मिट्टी उठाई जा चुकी हैं। खेतों से अवैध तरीके से मिट्टी को रात के समय उठाया जाता हैं। जिसको रोकने में पुलिस व प्रशासन नाकाम साबित हो रहे हैं। खेत में गहराई होने व साथ वाले खेत से मिट्टी का तौंद गिरने से दो की मौत हो गई। किसान लालच में आकर मिट्टी को बेच रहे हैं। वही केएमपी की ऊंचाई खेतों से ज्यादा हो चुकी हैं। जिसके कारण मिट्टी की तौंद गिर गई।

गढ़ी बाला के खेत में महिला व किसान के मिट्टी के नीचे दबने मौत हो गई। शवों को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया हैं। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। युद्धवीर, प्रभारी, बारोटा चौकी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story