Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

82 साल में पूर्व सीएम चौटाला ने जेल से पास की 12वीं

ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय को 16 जनवरी 2013 को जेबीटी शिक्षक भर्ती मामले में 10 साल कैद की सजा सुनाई थी।

82 साल में पूर्व सीएम चौटाला ने जेल से पास की 12वीं
X

हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने 82 साल की उम्र में 12वीं का एग्जाम फर्स्ट डिविजन से पास किया। तिहाड़ में बंद चौटाला ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग से 12वीं की पढ़ाई की। ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय को 16 जनवरी 2013 को जेबीटी शिक्षक भर्ती मामले में 10 साल कैद की सजा सुनाई थी।

पिछले दिनों बेल पर बाहर आने पर चौटाला ने बताया था कि तिहाड़ में उनकी सुबह अखबार की खबरों पर चर्चा के साथ शुरू होती है। इसके बाद पढ़ाई-लिखाई और टीवी देखना रूटीन में शामिल है। ओम प्रकाश चौटाला के पोते दिग्विजय सिंह ने बताया कि दादा ने ग्रैजुएशन के लिए किताबें भी मंगवा ली हैं। बता दें कि देवीलाल चौटाला के बेटे ओमप्रकाश चौटाला 5 बार हरियाणा के सीएम रह चुके हैं। उनके बेटे अजय चौटाला और अभय चौटाला हैं। ओम प्रकाश के पोते दुष्यंत चौटाला सांसद हैं। दुष्यंत की मां नैना चौटाला एमएलए हैं।

पढ़ाई के पीछे यह है कारण

हरियाणा में पंचायती चुनाव के लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन तय की गई थी। माना जा रहा है कि असेंबली इलेक्शन में भी ऐसा ही नियम लागू हो सकता है। इसे देखते हुए इलेक्शन लड़ने के लिए चौटाला जेल में पढ़ाई कर रहे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story