Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

फरीदाबाद : पत्नी और प्रेमी से तंग आकर इंजीनियर ने की आत्महत्या

पत्नी के अवैध संबंध से तंग आकर करीब 45 साल के सिविल इंजीनियर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें उसने आत्महत्या का आरोप अपनी पत्नी व उसके प्रेमी पर लगाया है।

प्रतीकात्मक फोटो
X
प्रतीकात्मक फोटो

पत्नी के अवैध संबंध से तंग आकर करीब 45 साल के सिविल इंजीनियर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें उसने आत्महत्या का आरोप अपनी पत्नी सीमा व उसके प्रेमी विनोद पर लगाया है। सुसाइड नोट के आधार पर सिविल इंजीनियर शिव कुमार के बड़े भाई अनिल रावत ने सीमा व उसके प्रेमी के खिलाफ सेक्टर-16 में मामला दर्ज कराया है।

परिजनों का आरोप है कि संत नगर में रहने वाले सिविल इंजीनियर शिव कुमार रावत ने पत्नी व उसके प्रेमी के विवाद से बचने के लिए सेक्टर-55 में रहना शुरू किया था। सीमा व शिव कुमार की शादी 1999 में मथुरा में हुई थी। उस समय वह गुजरात में कार्यरत था। पत्नी व दो बच्चों की जिम्मेदारी बढ़ने के बाद इंजीनियर शिव कुमार ने गुजरात से नौकरी छोड़ कर भिवानी में नौकरी शुरू की थी। वहां से वह हर सप्ताह फरीदाबाद स्थित अपने घर आ जाता था।

आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक कैब चालक विनय से सीमा के अवैध संबंध थे। इसकी भनक लगने के बाद शिवकुमार ने कई बार उसे समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। 22 अप्रैल को सीमा पति का घर छोड़ कर प्रेमी विनय के साथ चली गई। मायके वालों की मदद से सीमा ने शिव कुमार की कार भी छीन ली और उसे बेच इसके बाद उसने मायके वालों के मदद से मथुरा में इंजीनियर शिव कुमार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया।

इसके कुछ दिन बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था। करीब बारह दिन पहले ही सीमा इंजीनियर शिव कुमार के घर लौट आई। मंगलवार को फिर से पति.पत्नी के बीच विवाद होने के कारण शिव कुमार ने पहली मंजिल पर अपने कमरे में जहर खा लिया। उसे बीके सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। यहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पत्नी का व्यवहार था असहनीय

सुसाइड नोट में पति शिव कुमार ने लिखा है कि उसकी पत्नी लड़ाकू स्वभाव की थी और उसकी व्यवहार असहनीय था। इतना ही नहीं, अपनी आत्महत्या के लिए भी उन्होंने पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है। पेशे से सिविल इंजीनियर के परिजनों की मानें तो वह अपनी पत्नी से इस कदर परेशान हो गए थे कि संत नगर में रहने वाले शिवकुमार ने फरीदाबाद सेक्टर.55 में रहना शुरू कर दिया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story