इनेलो नेता ओपी चौटाला की कोठी की गई सील, आय से अधिक संपत्ति मामले में की गई कार्रवाई
इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला की कोठी को सील कर दिया गया है। इसके अलावा फार्म हाउस भी अटैच कर दिया गया है।

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के नेताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इनेलो प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के फार्म हाउस और कोठी पर प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की तरफ से छापा मारा गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला पहले तेजाखेड़ा स्थित फार्म हाउस पर ईडी की तरफ से रेड मारी है। इसके बाद कोठी को सील कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति मामले में ईडी ने छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान भारी संख्या में सीआरपीएफ के कर्मी भी मौजूद रहे।
वहीं इस दौरान मीडिया से अभय सिंह चौटाला ने दूरी बना ली। मालूम हो कि पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, अजय चौटाला व अभय सिंह चौटाला की संपत्तियों की जांच चल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला और अजय सिंह चौटाला भ्रष्टाचार के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App