Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

प्रधान पद के लिए 20 को होगा चुनाव

रोहतक जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव में अब तीन दिन शेष बचे हैं। पार्षद गत 10 जनवरी की बैठक होने के बाद तुरंत रोहतक छोड़ गए थे। पार्षदों को एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाया जा रहा है।

प्रधान पद के लिए 20 को होगा चुनाव
X
मतदान (प्रतीकात्मक फोटो)

जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव में अब तीन दिन शेष बचे हैं। जैसे-जैसे दिन नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। फिलहाल तक दोनों धड़ों में पार्षदों को पाला बदलवाने की बात सामने नहीं आयी है। एक गुट के जो पार्षद गत 10 जनवरी की बैठक होने के बाद तुरंत रोहतक छोड़ गए थे। फिलहाल वे टूर पर हैं और उनका कोई पुष्ट अता-पता नहीं लग पा रहा है। लुकाछुपी का यह खेल इतना रोचक हो चला है कि पार्षदों को हर 10-12 घंटे में अपना ठोर-ठिकाना बदलना पड़ रहा है।

पहली रात सोनीपत में विश्राम

10 जनवरी की रात सोनीपत में रात्री विश्राम किया था। इसके अगले दिन हरिद्वार पहुंचे। लेकिन इसके बाद कहां मौज-मस्ती कर रहे हैं सही-सही जानकारी नहीं है। चूंकि एक पार्षद के पलटी मारने से ही बाजी पलटेगी। ऐसे में जिस व्यक्ति को अध्यक्ष का चुनाव लड़ना है, वे चौबीस घंटे छह पार्षदों के साथ रहते हैं। इसके अलावा अध्यक्ष उम्मीदवार के कई विश्वास पात्र परिचित और अति नजदीकी रिश्तेदार भी पार्षदों की एक-एक गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि इसकी जानकारी अध्यक्ष उम्मीदवार के खास पार्षदों को जरूर है।

गुट का उप प्रधान कर रहे नेतृत्व

मालूम हो कि गत 23 दिसम्बर को उप प्रधान राजेंद्र के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, लेकिन बैठक का कोरम पूरा नहीं होने के कारण राजेंद्र की कुर्सी बच गई। इनकी कुर्सी बचाने में जिस पार्षद की अहम भूमिका थी, वे अब अध्यक्ष के दावेदार बताए जा रहे हैं। जो जानकारी मिल रही है। उसके मुताबिक अध्यक्ष के साथ छह पार्षद और हैं। ऐसे में वे यह मानकर चल रहे हैं कि अध्यक्ष की कुर्सी मिल जाएगी। यह तब सम्भव है, जब उसको सभी छह पार्षदों का समर्थन रहे। एक भी पार्षद उनके पाले से दूसरे पाले में गया तो खेल बिगड़ने से कोई रोक नहीं पाएगा।

दूसरे गुट के कर्ता-धर्ता चूंकि अब काफी प्रभावशाली बन चुके हैं, ऐसे में वे भी खेल बिगाड़ने का मौका भी नहीं गंवाएंगे। यही कारण है कि पार्षदों को एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाया जा हरा है। लेकिन ऐसे राजनीतिक हालात में पूर्व मंत्री ग्रोवर भी जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव में अंदरखाने काफी कुछ कर रहे होंगे।

ये हैं पार्षद

वार्ड नम्बर एक का प्रतिनिधि रितु, दो से राजीत, तीन से लाजवन्ती, चार से कमला देवी, पांच से निर्मला देवी, छह से रितु, सात से सतीश, आठ से नवीन मलिक, नौ से दिनेश, दस से जयप्रकाश, ग्यारह से राजेंद्र कुमार, तेरह से धर्मबीर और वार्ड 14 से लक्ष्मी देवी कर रही हैं। जिस गुट ने अपना प्रधान उम्मीदवार घोषित कर रखा है, उसका नेतृत्व जिप उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार कर रहे हैं। इसमें रितु फरमाणा, लाजवंती, सतीश भालौठ, जय प्रकाश, धर्मवीर व लक्ष्मी देवी बैठक शामिल बताई जा रही हैं। बाकि के पार्षद दूसरे गुट में बताए जा रहे हैं।

और पढ़ें
Next Story