Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बुजुर्ग दंपति ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस कर रही मामलो की जांच

मृतक दंपति के शव घर के एक कमरे में एक ही रस्सी पर लटके हुए मिले। घटना के दौरान मृतक दंपति का पुत्र दूसरे कमरे में सोया हुआ था।

रेवाड़ी के जजपा नेता श्यामसुंदर सभरवाल के भतीजे ने की आत्महत्या
X
रेवाड़ी के जजपा नेता श्यामसुंदर सभरवाल के भतीजे ने की आत्महत्या

झज्जर क्षेत्र के गांव बिरधाना में बुजुर्ग दंपति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक दंपति के शव घर के एक कमरे में एक ही रस्सी पर लटके हुए मिले। घटना के दौरान मृतक दंपति का पुत्र दूसरे कमरे में सोया हुआ था। बाद में परिजनों को पता चलने पर सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाएं। बाद में पुलिस द्वारा शवों को अपने कब्जें में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। मृतक दंपति की पहचान करीब 60 वर्षीय सुभाष चंद पुत्र चंदगी राम और करीब 55 वर्षीय निर्मला देवी पत्नी सुभाष चंद के तौर पर की गई है।

पुलिस विभिन्न पहलूओं को देखते हुए मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच कर रहे एएसआई राजीव कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा दिए गए ब्यान के अनुसार बुजुर्ग दंपति अपने बेटे की बेरोजगारी के चलते काफी परेशान रहते थे।

जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। दोनों शव कों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा इस संबंध में नियमानुसार आगामी कार्यवाई अमल में लाई जा रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story