हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा अगले सप्ताह, 8 लाख युवा पहली बार डालेंगे वोट
हरियाणा के अलावा जम्मू-कश्मीर और झारखंड में भी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने की संभावना है।

X
haribhoomi.comCreated On: 25 Aug 2014 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करके केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा की नजरें अब अक्टूबर में होने वाले हरियाणा, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और झारखंड के विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करके इतिहास रचने पर हैं। इन सभी राज्यों में वैसे तो सभी दलों की गतिविधियां और चुनाव की रणनीतियां जारी है, जिनका चुनाव की तारीखों का इंतजार भी इसी माह खत्म हो जाएगा। मसलन इसी माह के भीतर अगले सप्ताह निर्वाचन आयोग इन राज्यों में चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर सकता है।
सूत्रों के अनुसार हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 27 अक्टूबर और महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल आठ नवंबर को समाप्त होने जा रहा है, लिहाजा इन दोनों राज्यों में सितंबर के अंत या अक्टूबर पहले पखवाड़े में कराए जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में भारत निर्वाचन आयोग अगले सप्ताह यानि अगस्त में ही चुनाव कार्यक्रमों का ऐलान कर सकता है। इन राज्यों के साथ ही जम्मू-कश्मीर और झारखंड में भी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने की संभावना है।
युवाओं की होगी अहम भूमिका: आठ लाख यानि करीब पांच प्रशितत युवा मतदाता विधानसभा चुनाव में पहली बार मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे कहने का तात्पर्य कि राज्य में चुनावी तकदीर लिखने के लिए 18 व 19 साल की आयु वर्ग के युवाओं की भूमिका भी कम नहीं रहेगी।
मतदाताओं की संख्या में इजाफा
वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में 90 सीटों के लिए 59.66 लाख महिलाओं समेत एक करोड़ 31 लाख 13 हजार 11 मतदाताओं का चक्रव्यूह बना था, जिसमें इस बार 29 लाख 83 हजार 969 मतदाताओं का इजाफा हुआ है। अब मतदाताओं की संख्या बढ़कर 16096980 हो गई है, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 8717953 व महिला मतदाताओं की संख्या 7379027 है। इनमें सर्विस मतदाताओं की संख्या 102052 सर्विस मतदाताओं की संख्या भी शामिल हैं, जिसमें 70597 पुरुष व 31455 महिला सर्विस मतदाता शामिल हैं। जब राज्य 1967 में पंजाब से अलग हुआ था तो उस दौरान राज्य में कुल 43.87 लाख मतदाता थे।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, कैसे भाजपा इस बार रच सकती है इतिहास -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story