ओमप्रकाश चौटाला ने कहा मध्यवर्ती चुनाव होगा, दुष्यंत चौटाला ने कहा चुनाव का फार्मूला है तो जनता को बतायें
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ओमप्रकाश चौटाला को घेरे में लेकर सवाल दागे है। उन्होंने कहा कि अगर ओमप्रकाश चौटाला के पास मध्यवर्ती चुनाव का फार्मूला है तो वह जनता के बीच उजागर करें। ताकि जनता भी उस फार्मूले पर अमल कर अपना फैसला कर सकें।

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ओमप्रकाश चौटाला को घेरे में लेकर सवाल दागे हैं। उन्होंने कहा कि अगर ओमप्रकाश चौटाला के पास मध्यवर्ती चुनाव का फार्मूला है तो वह जनता के बीच उजागर करें, ताकि जनता भी उस फार्मूले पर अमल कर अपना फैसला कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच साल तक स्थायी सरकार चलेगी।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने दावा किया था कि प्रदेश में मध्यवर्ती चुनाव होंगे। जिसके बाद उचाना पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सरकार पांच साल चलेगी। यदि पूर्व मुख्यमंत्री के पास कोई अन्य फॉर्मूला है तो उसे जनता को बताएं।
स्थायी सरकार के लिए समर्थन
ओमप्रकाश चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में स्थायी सरकार के लिए भाजपा को समर्थन दिया है। किसी भी लोभ या अन्य कारण से समर्थन नहीं दिया है। जेजेपी शुरुआत से प्रदेश में स्थायी सरकार चाहती थी। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए समर्थन दिया है।