दुष्यंत चौटाला ने अशोक तंवर को बताया मेहनती नेता, कहा जेजेपी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा
जननायक जनता पार्टी (Jannayak Janta Party) के संस्थापक दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने मीडिया से बातचीत के दौरान अशोक तंवर (Ashok Tanwar) को एक मेहनती व कर्मठ नेता बताया है। उन्होंने अशोक तंवर को जेजेपी (JJP) में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है।

Haryana Assembly Election: जननायक जनता पार्टी (Jannayak Janta Party) के संस्थापक व हरियाणा (Haryana) की उचाना विधानसभा सीट (Uchana Assembly Seat) से उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) नें कांग्रेस (Congress) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर (Ashok Tanwar) को जेजेपी (JJP) में शामिल होने के लिए खुला न्यौता दिया है। जजपा कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर एक मेहनती तथा कर्मठ नेता हैं। लेकिन कांग्रेस में उनकी अनदेखी हुई है। उन्हें उनकी मेहनत के लिए सम्मानित नहीं किया गया। उनकी अनदेखी करना कांग्रेस के लिए घातक साबित हो सकता है।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगर वह जेजेपी में आते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा। अशोक तंवर जैसे मेहनती नेता को उनकी पार्टी में मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा जिस समय कांग्रेस का बुरा वक्त चल रहा था। उस समय अशोक तंवर ने पार्टी को अपनी मेहनत से संभाला। जिस कांग्रेस में अशोक तंवर जैसे मेहनती नेता की अनदेखी हुई हो। ऐसी पार्टी से आम कार्यकार्ता क्या उम्मीद कर सकते हैं। इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि, भाजपा ने देश को आर्थिक तौर पर बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा कि, मंदी की वजह से प्रदेश को भी बहुत नुकसान पहुंचा है। लगभग 200 कंपनियां हरियाणा से पलायन कर चुकी हैं। जिस कारण युवाओं में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App