हरियाणा : दुष्यंत चौटाला महम तो अभय चौटाला कैथल में दिखाएंगे ताकत
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और चौटाला परिवार में चल रहे मतभेदों को खत्म करने की कोशिश में लगे हैं।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और चौटाला परिवार में चल रहे मतभेदों को खत्म करने की कोशिश में लगे हैं। राजनीतिक तौर पर दोनों भाई काफी दूर जा चुके हैं, जिनका एक साथ होना अब मुश्किल दिख रहा है।
लेकिन इसी बीच अभय चौटाला और दुष्यंत चौटाला एक दूसरे के आमने सामने होंगे। क्योंकि इंडियन नेशनल लोकदल से अगल होने के बाद दुष्यंत चौटाला ने जननायक जनता पार्टी (जजपा) का गठन किया है और बसपा से गठबंधन भी कर चुके हैं।
वहीं भी अपने विधायकों को भाजपा में शामिल होने से रोकने में नाकम रहे हैं। ऐसे में पार्टी कमजोरी होती दिख रही है। खबर है कि इनेलों के पास इस समय केवल तीन विधायक बचे हैं। और विपक्ष ने विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी है।
खबरों के मुताबिक दुष्यंत चौटाला ने 25 सितंबर को को जजपा-बसपा गठबंधन के बैनर तले महम में रैली का ऐलान किया है। वहीं अभय चौटाला ने भी इसी दिन कैथल में रैली का ऐलान किया है। लेकिन उम्मीद है कि जब ये दोनों पक्ष राज्य में रैली करेंगी तब तक राज्य में आदर्श आचार सहिंता लागू हो सकती है।
बता दें कि दुष्यंत चौटाला ताया (ताऊ / अंकल) देवीलाल की नीतियों पर चलने वाला बताते हैं। तो वहीं अभय चौटाला दावा करते हैं उनकी पार्टी स्वर्गवासिय देवीलाल की नीतियों में विश्वस नहीं रखती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App