डंफर ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत
उपचार के लिए पीजीआइ में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहतक के विशाल नगर के पास तेज गति से चल रहे डंफर चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के भोजपुर निवासी प्रेमराम ने बताया कि वह आठ साल से आजादगढ़ में अनिल की दूध डेयरी में काम करता है।
डेयरी में उसके चाचा का लड़का सतेंद्र राय भी दो माह से काम कर रहा था। सुबह सतेंद्र राय साइकिल पर दूध बेचकर डेयरी की तरफ जा रहा था। उसके पीछे-पीछे प्रेमराम और अनिल भी बाइक पर चल थे।
विशाल नगर के नजदीक पहुंचते ही शीला बाइपास की तरफ से आए तेज रफ्तार डंफर ने सतेंद्र राय की साइकिल में सीधी टक्कर मार दी। जिसमें वह सड़क पर जा गिरा। उसे उपचार के लिए पीजीआइ में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App