हरियाणा : बहन की शादी में जाने की इजाजत नहीं मिलने पर एमडी डॉक्टर ने की आत्महत्या
हरियाणा के रोहतक के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में आत्महत्या का मामला सामने आया है। एमडी कर रहे कर्नाटक के डॉक्टर ने कॉलेज से अपनी बहन की शादी में जाने के लिए छुट्टी मांगी, जिसपर कॉलेज प्रशासन ने मना कर दिया।

Rohtak: Doctor from Karnataka pursuing MD at Post Graduate Institute of Medical Sciences commits suicide after being denied leave for his sister's wedding, by HOD. Doctors have gone on strike in protest. #Haryana (14.6.19) pic.twitter.com/LjR9NOo7l5
— ANI (@ANI) 15 June 2019
इससे परेशान डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। डॉक्टर के सुसाइड के बाद पीजीआई में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। रेजीडेंट्स डॉक्टर्स ने पीजीआई में काम बंद कर दिया और हड़ताल पर चले गए।
पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। उसे किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक का नाम ओंकार है। पुलिस के आलाधिकारी कॉलेज के एचओडी व प्रशासन से पूछताछ कर रहें हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App