फिर बोले दिग्विजय, सपना से नहीं बल्कि उनकी वल्गर कला से है दिक्कत
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी को लेकर विवादों में घिरे इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने अंबाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपना चौधरी पर फिर से निशाना साधा।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि सपना चौधरी की जो आर्ट है वह वल्गर है। यह हरियाणा की संस्कृति से मैच नहीं करती। हमारा विरोध उनसे नहीं बल्कि उनकी कला से है। और ये विरोध आगे भी जारी रहेगा।
अंबाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से नशे के खिलाफ लड़ाई शुरू करने की बात कही। हरियाणा को नशामुक्त करने के साथ साथ उन्होंने 5 अगस्त को इनसो के स्थापना दिवस को लेकर भी सबको न्योता दिया।
बैठक में दिग्विजय सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट के हकदार वही हैं जो पार्टी से लगातार जुड़े हुए हैं। चौटाला ने कहा कि सीनियर बुरा न माने इसबार कई युवा भी टिकट के दावेदार हैं उन्हें भी चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App