Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दंगा भड़काने के लिए राम रहीम ने बना रखी थी कुर्बानी ब्रिगेड

पुलिस ने कुर्बानी ब्रिगेड के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से 38 लाख रुपए कैश बरामद हुए हैं।

दंगा भड़काने के लिए राम रहीम ने बना रखी  थी   कुर्बानी ब्रिगेड
X

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने दोषी ठहरा दिया और सोमवार को सजा सुनाने वाली है। सुरक्षा के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने कड़ी व्यवस्था की है। लेकिन इस बीच बड़ी ही चौकाने वाली खुफिया जानकारी सामने आई है।

राम रहीम को लेकर जिस दिन कोर्ट फैसला सुनाने वाला था, उस दिन डेरा के कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में हिंसा और दंगा-फसाद करने का प्लान बनाया था। जिसमें ये काफी हद तक सफल भी रहे थे।

दंगा और शांति भंग करने वाले ये लोग अपने आपको राम रहीम का सच्चा भक्त मानते हैं। यहां तक कि डेरा ने दंगे करने के लिए 'कुर्बानी ब्रिगेड' भी बना रखी थी। इस ब्रिगेड के कई सदस्य प्रदेश में कई जगह फैले हुए हैं। अंबाला पुलिस को इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं।

पुलिस ने इस ब्रिगेड के दो लोगों को अरेस्ट किया है। जिनके पास से उन्हें 38 लाख रूपए कैश और हथियार बरामद हुए हैं। जिन दो लोगों को अरेस्ट किया गया है, उनके नाम बलजीत और सुरजीत हैं, जिनका काम था लोगों को भड़काना और उन्हें भरोसा दिलाना कि राम रहीम के साथ जो हुआ है, वो गलत है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story