राम रहीम ने सीबीआई कोर्ट के खिलाफ पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अपील की
राम रहीम को पंचकुला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई थी।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने दो साध्वियों से रेप केस में सीबीसीआई द्वारा दी गई सजा के खिलाफ पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अपील की है। बता दें कि राम रहीम को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई थी।
ये भी पढ़ें - राम रहीम मामले में सीबीआई कोर्ट ने खारिज की गवाह खट्टा सिंह की याचिका
1999 में दो साध्वियों ने राम रहीम के खिलाफ तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, गृह मंत्रालय और पंजाब एंड हरियाणा के चीफ जस्टिस को एक चिट्ठी लिखी थी। जिसमें बीते 25 अगस्त को स्पेशल कोर्ट ने दो मामलों में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई थी।
Dera Chief #RamRahimSingh appeals in Punjab & Haryana High Court against verdict of Panchkula's Special CBI Court in rape case against him pic.twitter.com/6ujKlGbPiY
— ANI (@ANI) September 25, 2017
जानकारी के लिए बता दें कि राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद से ही उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसान भी फरार है। जिसको लेकर हरियाणा पुलिस लुक आउट नोटिस भी जारी कर चुकी है और छापेमारी भी कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App