रेप से लेकर मर्डर और 400 साधुओं को नपुंसक बनाने तक का गुनहगार है राम रहीम
कोर्ट के फैसले से पहले ही पंजाब और हरियाणा में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई जगहों पर धारा 144 लागू कर दी गई है।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ चल रहे रेप केस में शुक्रवार को सीबीआई की पंचकूल कोर्ट फैसला सुनाने वाली है। कोर्ट के फैसले से पहले ही पंजाब और हरियाणा में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई जगहों पर धारा 144 लागू कर दी गई है।
दूसरी तरफ राम रहीम के समर्थक गुरुवार से ही पंचकूला कोर्ट के आस-पास इकट्ठा होने शुरू हो गए हैं। समर्थक साफ तौर पर धमकी दे रहे हैं कि अगर फैसला उनके पक्ष में नहीं आता है तो वो किसी भी हद तक जा सकते हैं।
इसी धमकी के मद्देनजर दोनों राज्य के स्कूल और कॉलेजों को भी बंद कर दिए गए हैं। राज्य सरकारों का कहना है कि जरुरत पड़ी तो हम सेना भी बुला सकते हैं।
इस बीच एक दिलचस्प बात यह है कि राम रहीम पर एक मात्र यौन शोषण का ही मामला नहीं है। उनके ऊपर और भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। राम रहीम के ऊपर उनके खिलाफ यौन शोषण की खबर छापने की वजह से एक अखबार के संपादक की हत्या करवाने का भी आरोप है।
इसके बाद 2012 में डेरा सच्चा सौदा के साधु रहे हंसराज चौहान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी कि राम रहीम ने 400 साधुओं को नपुसंक बना दिया है। पीड़ित साधु ने बकायदा 166 उन साधुओं के नाम भी दिए थे जो नपुंसक बनाए जा चुके हैं।
इसके अलावा उनके ऊपर अपने एक करीबी की भी हत्या का आरोप है। 2003 में डेरा सच्चा सौदा का प्रबंधन के कर्मचारी रंजीत सिंह की हत्या कर दी। बताया जाता है कि रंजीत राम रहीम के कई साध्वियों के बीच संबंधों के बारे में जानता था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App