निकाह में दहेज की मांग नहीं हुई पूरी तो पति ने मोबाइल पर दिया पत्नी को तीन तलाक
निकाह (Nikah) के बाद से ही आरोपित उससे अधिक दहेज (Dowry) की मांग करने लगे मगर ओर अधिक दहेज देने में उसके मायके वाले असमर्थ थे। चांदनी (Chandni) ने बताया कि एक दिन वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसका देवर अलताफ (Altaf) घर पर आया। आरोपित ने उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की।

यमुनानगर (Yamunanagar) में निकाह में दहेज (Dowry) की मांग पूरी न होने पर एक पति ने अपनी पत्नी को मोबाइल पर तीन तलाक (Tripple Talaq) दे दिया। पीडि़त महिला ने अपने देवर पर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर उसके आरोपित पति (Husband) व देवर समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
बीते साल हुई थी शादी
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिव नगर कालोनी निवासी चांदनी ने फरकपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका निकाह चार मई 2018 को उत्तर प्रदेश के गांव शेरकोट निवासी शादाब के साथ हुआ था। निकाह में समय उसके मायके वालों ने काफी दान दहेज देकर उसे विदा किया था मगर निकाह में दिए गए दहेज से उसका पति शादाब, ससुर शकीर, सास रोशन व देवर अलताफ खुश नहीं थे।
निकाह के बाद से ही आरोपित उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे मगर ओर अधिक दहेज देने में उसके मायके वाले असमर्थ थे। चांदनी ने बताया कि एक दिन वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसका देवर अलताफ घर पर आया। आरोपित ने उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की।
पिता और भाई को भी किया प्रताड़ित
उसने जब अपने पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्याओं को इस घटना के बारे में बताया आरोपितों ने उसे ही कसूरवार ठहराना शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपितों ने उसके पिता व भाई को प्रताडि़त किया।
इस दौरान उसके पति ने उसे मोबाइल पर तीन तलाक दे दिया। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित पति मुस्लिम महिला प्रोटक्शन एक्ट, देवर पर छेड़छाड़ व अन्य आरोपितों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App