Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हाइवे किनारे खेतों में पड़ा मिला ट्राला मालिक का शव, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है लूट के बाद ट्राला मालिक की हत्या की गई है।

शख्स ने की आत्महत्या,शव लेने पहुंची उसकी 7 पत्नियां
X
haridwaar man commit suicide his 7 wives reached to take dead body

यमुनानगर जिले के गांव दामला के पास शुक्रवार सुबह ट्राला मालिक का शव खेतों में पड़ा मिला। हाइवे पर ट्राला खड़ा था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है लूट के बाद ट्राला मालिक की हत्या की गई है। जिसके बाद शव को सड़क किनारे खेतों में गिराया गया है।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लोगों ने गांव दामला के नजदीक हाइवे किनारे खेतों में एक शव पड़ा देखा। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे। लोगों ने इसकी सूचना सदर यमुनानगर पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सदर यमुनानगर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह मौके पर पहुंचे। जहां ट्राला मालिक का शव मिला उसके कुछ दूरी पर हाइवे किनारे ट्राला भी खड़ा था। जांच के दौरान मृतक की जेेब से मिले लाइसेंस से मृतक की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव किशनगढ़ निवासी 40 वर्षीय लालन के रूप में हुई।

पुलिस ने जब उसके परिजनों को फोन किया तो पता चला कि वह स्वयं ही इस ट्राले का मालिक है। मृतक लालन बिहार से चावल लेकर चला था और चावलों को पेहवा उतारकर खाली ट्राला लेकर यमुनानगर आ रहा था । पुलिस ने मृतक लालन के शरीर पर चोट के निशान मिले।

जिससे आशंका जताई जा रही है कि लूट के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story