दंपत्ति ने फाड़ी पुलिस कर्मचारी की वर्दी, जान से मारने की दी धमकी
10 अक्टूबर को जब वह वीरबांगड़ा गांव से सरकारी गाड़ी से ड्यूटी पर कार्यरत था तो गांव के ही सुरेंद्र और उसकी पत्नी रानी ने उसे रोकते हुए उसके साथ झगड़ा किया। आरोप है कि उन्होंने उसकी वर्दी को फाड़ दिया और सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाई।

पुलिस सिपाही के साथ ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राजौंद पुलिस थाने में कार्यरत सिपाही देवेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है।
10 अक्टूबर को जब वह वीरबांगड़ा गांव से सरकारी गाड़ी से ड्यूटी पर कार्यरत था तो गांव के ही सुरेंद्र और उसकी पत्नी रानी ने उसे रोकते हुए उसके साथ झगड़ा किया। आरोप है कि उन्होंने उसकी वर्दी को फाड़ दिया और सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाई।
देवेंद्र कुमार का यह भी आरोप है कि दंपत्ति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
इसके पहले भी प्रदेश के कई इलाकों में लोगों ने पुलिस को निशाना बनाकर हमला किया है। पिछले महीने रोहतक में पीएम मोदी की रैली के एक रात पहले एक पुलिस वाले की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App