Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

आलाकामान के आदेश पर भाजपा-जजपा सरकार को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस

कांग्रेस (Congress) हाल ही में बनी गठबंधन सरकार को घेरने की तैयारी में लग गई है। रविवार को पानीपत (Panipat) के एक गेस्ट हाउस में कई कांग्रेसी नेताओं को एक साथ देखा गया है।

आलाकामान के आदेश पर भाजपा-जजपा सरकार को घेरने की तैयारी, पानीपत में एक साथ नजर आए कांग्रेसी नेता
X
आलाकामान के आदेश पर भाजपा-जजपा सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस

हरियाणा में नई सरकार बनने के बाद रविवार को पानीपत के गेस्ट हाउस में कांग्रेसी नेता एक साथ नजर आए। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार आलाकमान के आदेश पर पांच नवंबर से 15 नवंबर तक भाजापा-जजपा सरकार के खिलाफ मुहिम चलाने की तैयारी चल रही है। कांग्रेस पार्टी भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को घेरने की कोशिश में लगी है।

पानीपत के गेस्ट हाउस में बैठक

इसी क्रम में रविवार को पानीपत के गेस्ट हाउस में कई कांग्रेसी नेताओं को एक साथ देखा गया। इनमें पानीपत समालखा से नवनिर्वाचित विधायक धर्म सिंह छोकर ,इसराना से नवनिर्वाचित विधायक बलबीर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता बिजेंद्र कादियान, पानीपत शहरी से कांग्रेसी नेता बुल्ले शाह के साथ अन्य नेताओं ने भी की शिरकत की। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रदेश में नवनिर्वाचित गठबंधन सरकार को बेरोजगारी, मंहगाई सहित चुनाव में किए गए वादों पर घेरेगी।

बता दें कि प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अभी हाल ही राज्य में भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार बनी है जिसके सीएम मनोहर लाल खट्टर व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बने हैं। इससे पहले चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए कांग्रेस ने सूबे की 31 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि भाजपा को 41 और जजपा को 10 सीटें मिली थीं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story