कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला हरियाणा के जींद से लड़ेंगे चुनाव
2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है

X
टीम डिजीटल/हरिभूमि, रायपुरCreated On: 9 Jan 2019 11:39 PM GMT
जहां एक ओर देश के सभी राजनीतिक दल 2019 में होने वाले आम चुनाव में तैयारी में लगे हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर हरियाणा के जींद में होने वाले उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। खबर है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला हरियाणा के जींद से चुनाव लड़ेंगे।
बता दें कि उम्मीदवारों के नाम को लेकर आज दिन भर दिल्ली में मंथन होता रहा। दिल्ली में हुई मीटिंग के बाद कांग्रेस पर्यवेक्षक केसी वेणुगोपाल ने कहा उम्मीदवार का नाम आलाकमान को भेज दिये गया। मीटिंग के बाद भी नाम पर सस्पेंस बरकरार रहा। आखिरकार आलाकमान की सहमति के बाद रणदीप सुरजेवाला का नाम घोषित करके कांग्रेस ने सबको चौंका दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story