Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

कांग्रेस विधायक रघुबीर सिंह कादियान ग्रहण करेंगे हरियाणा विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर की शपथ

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के बाद विधानसभा का पहला सत्र 4 नवंबर से शुरू होगा। जिसके लिए कांग्रेस विधायक रघुबीर सिंह कादियान को प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस विधायक रघुबीर सिंह कादियान ग्रहण करेंगे हरियाणा विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर की शपथ
X
रघुबीर सिंह कादियान: फाइल फोटो

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में भाजपा और जजपा ने गठबंधन कर सरकार का गठन किया है। चुनाव के बाद हरियाणा विधानसभा (Haryana Legislative Assembly) का पहला सत्र 4 नवंबर से शुरू होने वाला है। जिसके लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक रघुबीर कादियान (Raghubir Singh Kadian) को विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर (Protem Speaker) नियुक्त किया गया है। प्रदेश के राज्यपाल 4 नवंबर को रघुबीर सिंह कादियान को पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाएंगे।

जिसके बाद प्रोटेम स्पीकर के रूप में रघुबीर सिंह कादियान विधानसभा सत्र के पहले दिए सभी विधायकों को पद और गोपनियता की शपथ दिलवाएंगे। 4 नवंबर को विधानसभा सत्र के पहले दिन ही नए स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का भी चयन किया जाएगा। विधानसभा के पहले सत्र की शुरूआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी। अगले दिन 5 नवंबर को विधायकों द्वारा राज्यपाल के भाषण पर चार्चा की जाएगी और महत्वपूर्ण बिल पारित किए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

जिसके अगले दिन 6 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) राज्यपाल के अभिभाषण पर सदम में हुई चार्चा की जवाब देंगे। साथ ही अन्य महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए जाएंगे। हरियाणा विधानसभा में जहां गठबंधन कर बीजेपी और जजपा सत्ता में हैं। वहीं 31 सीटें जीतकर कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभाएगी। बता दें, हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जिसके बाद बीजेपी ने 10 सीटें पर जीत दर्ज करने वाली जजपा और 7 निर्दलीय विधायकों के समर्थन के साथ प्रदेश में सरकार का गठन किया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story