Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा : कांग्रेस में मची घमासान पर सोनिया गांधी की नजर, जल्द ही हाईकमान लेगा बड़ा निर्णय

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इस समय बुरे दौर से गुजर रही है। देश में कोई भी राज्य ऐसा नहीं है जहां कांग्रेस खेमा एकजुट हो, हर जगह मारा मारी मची हुई है। अगले दो महीनों में तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं पर पार्टी अभी भी आंतरिक कलह से बाहर नहीं निकल सकी है।

हरियाणा : कांग्रेस में मची घमासान पर सोनिया गांधी की नजर, जल्द ही हाईकमान लेगा बड़ा निर्णय
X
Congress may soon declare state president in Haryana

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इस समय बुरे दौर से गुजर रही है। देश में कोई भी राज्य ऐसा नहीं है जहां कांग्रेस खेमा एकजुट हो, हर जगह मारा मारी मची हुई है। अगले दो महीनों में तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं पर पार्टी अभी भी आंतरिक कलह से बाहर नहीं निकल सकी है।

शुक्रवार को सोनिया गांधी ने हरियाणा, मध्य प्रदेश और दिल्ली में नए अध्यक्षों को चुनने के लिए एक मीटिंग की पर किसी नतीजें पर नहीं पहुंच सकी। खासकर हरियाणा (Haryana) में मचे सियासी बवाल के बीच भूपेंद्र हुड्डा का अड़े रहने की वजह से कोई भी फैसला नहीं हो सका है।

सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने बैठक में हरियाणा के कई और नेताओं से बात करके उनकी राय जानने की कोशिश की। उनसे उनकी पसंद को लेकर चर्चा किया। साथ ही आगामी अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसे दी जाए इसपर भी उनकी राय जानी।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupendra Singh Hudda) को केंद्रीय चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाए जाने की बात चल रही है। वहीं हुड्डा टिकट बंटवारे में भी रहना चाहते हैं जिसे लेकर पार्टी के नेताओं ने दबी जुबान से विरोध किया है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए जो नाम सबसे आगे चल रहा उसमें कुमारी सैलजा का नाम प्रमुख है।

दीपेंद्र हुड्डा (Deepender Hooda) को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की बात चल रही है। इस पद पर कैप्टन अजय यादव और कुलदीप शर्मा का भी नाम चल रहा है। फिलहाल किसी के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। लेकिन सोनिया गांधी इस समय जितनी सक्रियता दिखा रही है उससे साफ है कि हरियाणा में जल्द ही पार्टी पदाधिकारियों का ऐलान कर दिया जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story