'कुछ लोगों को मेरी शक्ल नहीं पसंद' कहकर अशोक तंवर ने कांग्रेस खेमें में जिंदा किया गुटबाजी का जिन्न
हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana assembly Election) की तैयारियां जोरों से चल रही है पर कांग्रेस का खेमे में गुटबाजी का दौर खत्म होता नहीं दिख रहा है। दिल्ली में प्रदेश इलेक्शन कमेटी की बैठक में ये नजर आया। आपसी मनमुटाव के कारण कांग्रेस लगातार विपक्ष के निशाने पर रही है।

दिल्ली में हो रही कांग्रेस प्रदेश इलेक्शन की कमेटी में पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर (Ashok Tanwar) नहीं शामिल हुए। इसको लेकर जब सियासत गर्मायी तो लोगों ने तंवर से बैठक में न शामिल होने का कारण पूछा, सवाल के जवाब में अशोक तंवर ने कहा कि कुछ लोगों को मेरी शक्ल पसंद नहीं इसलिए बैठक में नहीं गया।
अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस से किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है, इसीलिए पार्टी को जिताने के लिए मैं अलग बैठक कर रहा हूं। जिन्होने मेरे साथ पांच साल लगकर काम किया अब उनकी उम्मीदवारी के लिए लड़ूंगा। उन्होंने पार्टी के ही नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि कुछ लोग 15 दिन वालों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की ही जीत होगी। अब बड़ा सवाल है कि अगर ऐसा ही रहा तो फिर पार्टी चुनावी मंच पर कैसे एक हो सकती है। अब सवाल है कि क्या शैलजा और हुड्डा की जोड़ी को तंवर और किरण की जोड़ी चंडीगढ़ की यात्रा पूरी करवाएगी?
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App