कौशल गैंग के खास गुर्गे अमित डागर को सीआईए ने किया गिरफ्तार
सीआईए ने अगस्त 2018 में रेवाड़ी में हुई युवक की हत्या मामले को सुलझाते हुए कौशल गैंग का खास गुर्गे अमित डागर को गिरफ्तार किया है।

हरियाणा पुलिस को कौशल गैंग के एक और गुर्गे को पकड़ने में सफलता मिली है। जिसके साथ रेवाड़ी में अगस्त 2018 में हुई हत्या की गुत्थी भी सुलझ गई है। सीआईए ने कौशल गैंग के खास गुर्गे अमित डागर को गिरफ्तार कर लिया है।
रेवाड़ी जिले के गांव नांगलिया के रहने वाले अरुण् (25) की बाइक सवार हमलावारों ने हत्या कर दी थी। घटना रोहडाई मोड़ के पास हुई थी। इसे पुरानी रंजिश का मामला बताया जा रहा था। अगस्त 2018 में रेवाड़ी में हुई 25 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में सीआईए ने कौशल गैंग के खास गुर्गे अमित डागर को गिरफ्तार किया है। अमित डागर रोहतक का रहने वाला है। वह पहले भी कई मामलों में नामजद था।
जमानत पर था मृतक
मृतक अरूण की जब हत्या की गई तो वो जमानत पर चल रहा था। साल 2015 में पटौदी में हुई युवक की हत्या के मामले में अरुण को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से वह जमानत पर चल रहा था। उसी दौरान उसकी हत्या की गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App