Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सीएम मनोहर लाल की जनता को सौगात, 1.80 लाख तक की आय वालों को मिलेगा मुफ्त इलाज, जानें किसे क्या मिला

हरियाणा सरकार की तरफ से चुनावों से पहले अंतिम प्रेसवार्ता की गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंतिम प्रेसवार्ता में बड़ी घोषणाएं की हैं। इसमें हरियाणा में 1.80 लाख से कम आय वाले सभी परिवारों को आयुष्मान योजना के तहत लाभ देने की घोषणा की गई है।

चार साल पहले मनोहर सरकार को गिराने की थी तैयारी, अब भाजपा ने उनको सिखा दिया सबक
X
Haryana Assembly Election : Four years ago, preparations were made to topple the Manohar government, now BJP has taught them a lesson

हरियाणा सरकार की तरफ से चुनावों से पहले बुधवार को चंड़ीगढ़ में अंतिम प्रेसवार्ता की गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रेस वार्ता में प्रदेश के अलग-अलग तबके और वर्गों के लिए 15 घोषणाएं की हैं। इसमें सबसे बड़ी घोषणा आयुष्मान भारत योजना को लेकर की गई है। प्रदेश में 1.80 लाख तक की आय वाले सभी परिवार अब आयुष्मान भारत योजना के दायरे में आएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि पहले 15 लाख के करीब योजना के तहत आते थे। लेकिन प्रदेश सरकार के बदलाव के बाद इस योजना के दायरे में आने वालों की संख्या 27 लाख के करीब हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 15 लाख लोगों को खर्च केंद्र सरकार वहन करती है। लेकिन राज्य सरकार के फैसले से जो लोग इस योजना के दायरे में आएंगे उसका खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

चांदी का मुकुट पहनाने पर डांटा

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता का गले काटने का वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वो भाजपा का पुराना कार्यकर्ता था। लेकिन पार्टी की संस्कृति से अलग जाकर बिना बताए चांदी का मुकुट पहना रहा था। जिसके कारण उसे डांटा गया। उन्होंने कहा कि चांदी का मुकुट पहनने की संस्कृति कांग्रेस की है। ये भी अच्छा रहा कि वो वीडियो कांग्रेस के नेता ने किया। वही चांदी का मुकुट जल्द उनके गले का हार बनेगा।

योजनाएं जल्द होंगी पूरी

मनोहर ने कहा कि जो घोषणाएं की गई हैं जल्द पूरी होंगी। वित्त विभाग से बातचीत कर घोषणाएं की गईं हैं। ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई जो कि पूरी नहीं हो सकती है। ये सबक पिछली सरकारों की घोषणाओं से सीखकर लिया है।

मुख्यमंत्री मनोहर की तरफ से की गईं बढ़ी घोषणाएं

-आयुष्मान भारत योजना का लाभ 1.80 आय वालों को लाभ मिलेगा। जो केंद्र की योजना में शामिल नहीं होगा उसका खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

-बाल गड़रिया समाज को अब एससी वर्ग में शामिल कर लिया गया है। सासी जाति की सब कास्ट होने के कारण फैसला लिया गया है।

-ढाढ़ियों में बने 16700 घरों (एक किमी से दूर) मनोहर ज्योति योजना के तहत कनेक्शन देंगे। सोलर पावर से जगमग होंगी।

-गरीब परिवारों को 300 वाट का सोलर इंवर्टर छह हजार रुपये में दिया जाएगा।

-6500 में से 4100 गांवों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। 15 घंटे से कम किसी भी गांव में बिजली नहीं दी जा रही।

-सफाई कर्मचारियों का 1500-1500 वेतन बढ़ाया गया। ग्रामीण क्षेत्र में 12500 और शहरी में 15000 हजार रुपये मिलेंगे।

-भारतीय मजदूर संघ के साथ बैठक करने के बाद अब यूएचसी (अर्बन हेल्थ सेंटर) के 226 कर्मियों को एनएचएम के लाभ मिलेंगे।

-चीनी मिलों के अस्थायी कर्मियों को 672 कर्मियों को 14.09 फीसदी बढ़ोतरी तनख्वाह में की जाएगी। 1 अगस्त 2018 से बढ़ोतरी की गई।

-ग्रामीण चौकीदार को अब ईपीएफ में कवर किया जाएगा। 12.50 फीसदी राशि अब पंचायतों की तरफ से दी जाएगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story