प्रापर्टी डीलर से 6.50 लाख की ठगी, किसान सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज
दिल्ली के एक प्रापर्टी डीलर से नारायणगढ़ के कुछ लोगों ने साजिश रचकर 6.50 लाख रुपये का चूना लगा दिया।

दिल्ली के एक प्रापर्टी डीलर से नारायणगढ़ के कुछ लोगों ने साजिश रचकर 6.50 लाख रुपये का चूना लगा दिया। प्रापर्टी डीलर सतीश की शिकायत पर नारायणगढ़ थाना में एक किसान सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
अपनी शिकायत में सतीश ने पुलिस को बताया कि उसने ओम शिव गंगा प्रॉपर्टी के नाम से गूगल पर एड डाली हुई है। उसने बताया कि कुछ लोगोें ने साजिश रचकर उसके माध्यम से हिमालयन चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अस्पताल के लिए जमीन का सौदा करवाया।
इस दौरान उसे 6.50 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित का कहना है कि न तो उसे अब आरोपी पैसे वापिस कर रहे हैं, बल्कि आरोपी उसे गोली मारने की धमकी दे रहे है। वह नारायणगढ़ नहीं जा पा रहा है। पिुलस ने आशु, राहुल, सुमित, हाकम सिंह व राकेश अग्रवाल के खिलाफ 406/420 का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App