आर्मी का मेजर बनकर जवानों से करता था ठगी, 10 से ज्यादा जवानों से कर चुका है ठगी
वह 2001 से 2013 तक आर्मी में रहा था। उसकी गलत हरकतों के कारण आर्मी पुलिस उसे गिरफ्तार करना चाहती थी लेकिन वह अंडरग्राउंड हो गया था। बाद में आर्मी पुलिस ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था।

स्पेशल सेल ने सेना में नये भर्ती रंग-रूटों से ठगी करने वाले नकली मेजर को गिरफ्तार किया है। हेमंत कुमार नामक आरोपी कुछ समय सेना में बतौर सिपाही सेवाएं दे चुका है। लेकिन बाद में उसकी हरकतों के कारण उसे फौज से बाहर निकाल दिया गया था। सेना से निकाले जाने का बदला अब वह आर्मी के जवानों से ठगी कर रहा था।
वह ट्रेनों में सफर करने वाले करीब 10 जवानों से मोटी रकम हड़प चुका था। पुलिस ने इसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। डीसीपी पीएस कुशवाहा ने बताया कि स्पेशल सेल की सदर्न रेंज के इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम ने हापुड़ निवासी हेमंत कुमार को पहाड़गंज से गिरफ्तार किया है।
वह 2001 से 2013 तक आर्मी में रहा था। उसकी गलत हरकतों के कारण आर्मी पुलिस उसे गिरफ्तार करना चाहती थी लेकिन वह अंडरग्राउंड हो गया था। बाद में आर्मी पुलिस ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था। ने उसे पहले उसका कोर्ट मार्शल हुआ और फिर उसे बर्खास्त कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज मिली हैं।
डीसीपी के मुताबिक मिलेट्री इंटैलीजेंस से जानकारी मिली थी कि दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों के आसपास आर्मी के जवानों के साथ ठगी और लूट के मामले सामने आ रहे हैं। वह सेना में रह चुका था तो उसे आर्मी जवानों से घुलने मिलने में ज्यादा समय नहीं लगता था।
वह जवानों से दोस्ती करता और उनके आई कार्ड व अन्य सामान चुरा लेता था। कई मामलों में उसने आईकार्ड लौटाने के एवज में उनसे उगाही भी की थी। 21 नवंबर को हेमंत फौजी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज साइड से दबोचा गया। 2014-2015 के पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के तीन मामलों में भी वह शामिल पाया गया।
पूछताछ में आरोपी ने करीब 10 जवानों को ठगने की बात कबूली है। यह ठगी इसने गत चार से पांच सालों के बीच की थी। तीन केस निजामुद्दीन और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों के भी सुलझाने का दावा स्पेशल सेल ने किया है। पुलिस ने आरोपी के पास कई आर्मी के आई कार्ड, हेल्थ कार्ड्स, आर्मी जवानों के ड्राइविंग लाइसेंस व एटीएम कार्ड्स बरामद किए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App