Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

रेलवे स्टेशन से नाबालिग बच्ची को ले जाकर किया बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

हरियाणा के चंडीगढ़ शहर में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार हुआ है। रेलवे स्टेशन पर लड़की ने ऑटो वाले से कहा कि वह अकेली है। इसके बाद ऑटो चालक ने बलात्कार किया है।

रेलवे स्टेशन से नाबालिग बच्ची को ले जाकर किया बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
X
रेलवे स्टेशन से किशोरी को ले जाकर रेप करने के संबंध में जानकारी देती राजकीय रेलवे पुलिस की अधिकारी

हरियाणा के चंडीगढ़ शहर में रेलवे स्टेशन से नाबालिग लड़की को ले जाकर बलात्कार किया गया है। ऑटो चालक ने नाबालिग किशोरी को ले जाकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।

राजकीय रेलवे पुलिस के मुताबिक एक लड़की घर से रेलवे स्टेशन आयी थी। लड़की ने कहा कि उसे उसकी चाची ने छोड़ दिया है। इसके बाद वह एक ऑटो में जाकर बैठ गई। इसके बाद ऑटो चालक से कहा कि वह अकेली है। लड़की के अकेली होने की जानकारी मिलने के बाद चालक उसे किराए की जगह पर ले गया। जहां पर जाकर उसने बलात्कार किया है।

राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की सब इंस्पेक्टर उर्मिला देवी ने कहा कि 27 नवंबर की घटना है। आरोपी और किशोरी को सेक्टर 45 पुलिस को सौंप दिया गया है। इसके अलावा पोस्को के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story