युवक ने स्कूल जा रही छात्रा को सुनसान स्थान पर ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज
लड़की प्रोफेसर कालोनी (Professor Colony) स्थित स्कूल में दसवीं कक्षा (10Th Class) में पढ़ती थी। 20 सितंबर को उसकी लड़की सुबह स्कूल गई थी। मगर दोपहर को वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला।

यमुनानगर शहर (Yamunanagar City) के प्रोफेसर कालोनी (Professor Colony) में स्कूल जा रही छात्रा को सुनसान स्थान पर ले जाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित (Accused) युवक उसे श्मशान घाट के नजदीक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने छात्रा के परिजनों की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
स्कूल से वापस नहीं लौटी बेटी
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर यमुनानगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की प्रोफेसर कालोनी स्थित स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती है। 20 सितंबर को उसकी लड़की सुबह स्कूल गई थी। मगर दोपहर को वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला।
सुनसान स्थान पर ले जाकर किया रेप
महिला ने बताया कि किसी व्यक्ति ने उसे बताया कि उसकी लड़की प्रोफेसर कालोनी स्थित श्मशान घाट के नजदीक बैठी है। सूचना मिलते ही वह परिजनों के साथ वहां पहुंची। उसने देखा कि उसकी लड़की वहां बैठी रो रही थी। वह लड़की को घर लेकर आए। उसकी लड़की ने बताया कि रामपुरा कॉलोनी निवासी सन्नी उसका काफी दिन से पीछा कर रहा था। आज जब वह स्कूल में गई तो आरोपित सन्नी ने उसे जबरदस्ती अपनी एक्टिवा पर बिठा लिया और उसे सुनसान स्थान पर ले गया। जहां आरोपित ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि आरोपित उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर श्मशान घाट के पास छोड़कर चला गया। पीडि़ता के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित युवक सन्नी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App