बच्चों को प्रताड़ित करने पर सौतेली मां के खिलाफ केस दर्ज
चाइल्ड हेल्पलाइन की समन्वयक सुनीता बैसला के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि धौज थाना क्षेत्र में भाई-बहन को उनकी सौतेली मां प्रताडि़त करती है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची।

फरीदाबाद चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना मिलने पर धौज थाने में सौतेली मां के खिलाफ दो बच्चों को प्रताडि़त करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मामला बच्चों की ओर से बाल कल्याण परिषद के समक्ष दिए गए बयान के आधार पर दर्ज किया गया है।
चाइल्ड हेल्पलाइन की समन्वयक सुनीता बैसला के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि धौज थाना क्षेत्र में भाई-बहन को उनकी सौतेली मां प्रताडि़त करती है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची। पता चला कि जिन बच्चों को लेकर सूचना मिली थी उनमें लड़के की उम्र 14 जबकि लड़की की 11 साल है।
उनका पिता लकवाग्रस्त है। बच्चों की सौतेली मां ने दोनों का स्कूल छुड़ा दिया था। वह अब लड़के पर कमा कर लाने का दबाव डाल रही थी, वहीं लड़की से घर के काम करने का। बात ना मानने पर वह उन्हें प्रताडि़त करती थी। लकवाग्रस्त होने के कारण उनका पिता भी कुछ नहीं कह पाता था।
बच्चों ने चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम को बताया कि वे गांव के सरकारी स्कूल में आगे पढ़ना चाहते हैं, मगर सौतेली मां को यह मंजूर नहीं है। टीम दोनों बच्चों को साथ ले आई और बाल कल्याण समिति के समक्ष उनके बयान कराए। बच्चों को उनके ताऊ को सौंपा गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App