दहेज उत्पीड़न के तीन मामलों में 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
यमुनानगर में शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने तीन स्थानों से विवाहित महिलाओं को पीटकर घर से निकाल दिया।

यमुनानगर में शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने तीन स्थानों से विवाहित महिलाओं को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तीनों मामलों की जांच के बाद 14 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में अभी आरोपित फरार है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव कोट सरकारी निवासी रजनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी जून 2018 में मछरौली निवासी सुभाष के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे काफी दान दहेज देकर विदा किया था मगर शादी में दिए गए दहेज से उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही आरोपित उससे अधिक दहेज की मांग करने लगा मगर ओर अधिक दहेज देने में उसके मायके वाले असमर्थ थे।
आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पुन्नी देवी, फूलचंद, मांगा राम व नीलम ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, दुर्गा गार्डन निवासी रेखा रानी ने बताया कि उसकी शादी गांव कनालसी निवासी बिंंटू के साथ हुई थी। शादी में दहेज की माग पूरी न होने पर उसके पति बिंटू व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों बिरमचंद, संतोष, अशोक व पूनम ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
वहीं, रामदासिया मौहल्ला साढौरा निवासी पूजा ने बताया कि शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति जसकरण, रेनू, परमजीत कौर व निर्मल ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App