Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा में पराली जलाने वाले 12 किसानों के खिलाफ केस दर्ज

इससे पहले भी जिले में इस तरह के मामले में सात किसानों ने खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। मामले में अभी किसानों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

हरियाणा में पराली जलाने वाले 12 किसानों के खिलाफ केस दर्ज
X

यमुनानगर पाबंदी के बावजूद भी पराली जलाने के मामले में पुलिस ने 12 किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इससे पहले भी जिले में इस तरह के मामले में सात किसानों ने खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। मामले में अभी किसानों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक छछरौली के एईओ तेजपाल सिंह ने बताया कि उसे सूचना मिली थी कि गांव खानपुरा में किसान पाबंदी के बावजूद भी पराली जला रहे हैं। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो वहां पर किसान रामकुमार, धर्मवीर, रामपाल, अरविंद्र, अमित कुमार, राजेश कुमार, सुखदेव, रजत, गुरनाम सिंह व जसबीर सिंह पराली जला रहे थे।

उसने आरोपित किसानों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपित किसानों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, छछरौली ब्लॉक के एडीओ भूपेंद्र ने बताया कि गांव जटेड़ी निवासी संजीव कुमार व सतीश कुमार ने पाबंदी के बावजूद भी अपने खेतों में पड़ी पराली में आग लगा दी। जिससे आसपास का वातावरण दूषित हो गया। पुलिस ने दोनों किसानांे के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story