युवक ने शादी का झांसा देकर लड़की का अपहरण कर किया बलात्कार
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर जगाधरी की एक कालोनी निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी उत्तर प्रदेश के नकुड़ निवासी अमित कुमार के साथ जान पहचान थी।

युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर जगाधरी की एक कालोनी निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी उत्तर प्रदेश के नकुड़ निवासी अमित कुमार के साथ जान पहचान थी। 30 दिसंबर को आरोपित युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया।
जब वह आरोपित से मिलने के लिए गई तो उसने उसे शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया। जिसके बाद आरोपित युवक उसे अमर विहार कालोनी में एक मकान में ले गया। जहां आरोपित ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
इसके बाद वह किसी तरह आरोपित से बचकर घर पहुंची और उसे घटना के बारे में बताया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित युवक के खिलाफ धारा 363, 366, 376 व 506 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।