मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नवरात्रि पर किया प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन, ईमानदार सरकार का मांगा आशीर्वाद
हरियाणा विधानसभा चुनावों (Haryana Assembly Election) से पहले रोहतक में भाजपा ने प्रदेश कार्यालय की शुरुआत की है। नवरात्रि के पहले दिन मनोहर लाल ने प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान हवन कर ईमानदार सरकार का आशीर्वाद मांगा है।

हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने रोहतक में प्रदेश कार्यालय खोला है। प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नवरात्रि के पहले दिन कार्यालय का उद्घाटन किया है। विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर रविवार से ही राजनीतिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। प्रदेश कार्यालय से पूरे हरियाणा की राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
रोहतक के सेक्टर 36ए स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय का रविवार सुबह मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उद्घाटन किया है। नवरात्रि के पहले दिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हवन कर उद्घाटन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराना ने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर विधानसभा चुनाव के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ किया गया है। प्रदेश में फिर एक बार ईमानदार सरकार बनाने के लिए सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है।
आज #नवरात्रि के पावन पर्व पर विधानसभा चुनाव के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन रोहतक में माननीय मुख्यमंत्री @mlkhattar जी के साथ किया। प्रदेश में फिर एक बार ईमानदार सरकार बनाने के लिए सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। pic.twitter.com/tuXCdLlqr0
— Subhash Barala (@subhashbrala) September 29, 2019
8 माह में बनकर हुआ तैयार
रोहतक में भाजपा का प्रदेश कार्यालय 8 माह में बनकर तैयार हुआ है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर 36ए में प्रदेश कार्यालय का निर्माण 19 जनवरी 2019 को शुरू हुआ था। भाजपा के संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने नींव रख निर्माण की शुरुआत की थी। उस वक्त सुरेश भट्ट ने कहा था कि 9 माह के भीतर प्रदेश कार्यालय बन जाएगा। लेकिन 8 माह में ही भाजपा कार्यालय बनकर तैयार हो गया है।
भाजपा ने बनाया अत्याधुनिक कार्यालय
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बनाया गया प्रदेश कार्यालय अत्याधुनिक है। जानकारी के मुताबिक 4 हजार गज में फैले कार्यालय में भूमिगत पार्किंग की सुविधा है। एक साथ सैकड़ों वाहन यहां खड़े हो सकते हैं। इसके अलावा चार मंजिला कार्यालय में लोगों के ठहरने और पांच हजार लोगों तक के बैठने का इंतजाम है। जानकारी के मुताबिक बीजेपी कार्यकर्ताओं का बड़ा सम्मेलन भी बिना किसी दिक्कत के हो सकता है। इसके अलावा सभागार में साउंड, स्क्रीन, पोडियम से लेकर अन्य अत्याधुनिक इंतजाम किए गए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App