मिशन 75+ : जेपी नड्डा ने हरियाणा फतह का बनाया मास्टर प्लान, दो दिन में करेंगे ये सब काम
भाजपा के नेताओं के अनुसार प्रदेश में पार्टी की जीत तय है। चुनाव में भाजपा का लक्ष्य प्रदेश की 75 से ज्यादा सीटों को जीतना है। इन 75 सीटों को जीतने के लिए पार्टी का आलाकमान लगा हुआ है। वह किसी भी मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहता।

विजय रथ पर सवार भारतीय जनता पार्टी की अगली नजर तीन राज्यों में होने वाले चुनाव पर है। अगले कुछ महीनों में हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव होने हैं। इसको लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। तीनों ही राज्यों में बिखरे विपक्ष को देखकर भाजपा का खेमा खुश है और वह हर राज्यों में 70 फीसदी से ज्यादा सीटे लाने का दावा कर रही है।
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा इन दिनों चुनाव राज्यों के दौरे पर हैं। शनिवार और रविवार वह हरियाणा में रहेंगे। इस दौरान पार्टी के छोटे बड़े नेताओं के साथ बातचीत के साथ उन कार्यकर्ताओं के अन्दर जोश भरेंगे जो पार्टी की नीव को मजबूत करने में लगे हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक में जेपी नड्डा की का भव्य स्वागत होगा।
भाजपा के नेताओं के अनुसार प्रदेश में पार्टी की जीत तय है। चुनाव में भाजपा का लक्ष्य प्रदेश की 75 से ज्यादा सीटों को जीतना है। इन 75 सीटों को जीतने के लिए पार्टी का आलाकमान लगा हुआ है। वह किसी भी मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहता।
इसलिए जेपी नड्डा की 13 बैठके आयोजित की गई हैं। जेपी नड्डा न सिर्फ बातों के जरिए कार्यकर्ताओं को प्रभावित करेंगे बल्कि पौधरोपण करके जनता को भी साधने की कोशिश करेंगे लोकसभा चुनाव के पहले प्रदेश में भाजपा की स्थिति थोड़ी डामाडोल लगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन दिन के लिए रोहतक पहुंच आए। और पार्टी में नया जोश भर दिया साथ ही हुड्डा पिता-पुत्र के उस किले को भी ढहा दिया जो अभी तक अभेद माना जाता था। पार्टी ने प्रदेश में विपक्ष का सूफड़ा साफ करते हुए सभी 10 सीटों को जीत लिया। पार्टी अपने वोटबैंक को इसबार विधानसभा में भी हासिल करने की कोशिश करेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App