BJP नेता ने सपना चौधरी को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- ठुमका लगाने वाले जो हैं वो ठुमका ही लगाएंगे
हरियाणा की मशहूर गायिका सपना चौधरी के कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने को लेकर बीजेपी सांसद अश्विनी चोपड़ा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में ठुमका लगाने वाले जो हैं वो ही ठुमका लगाएंगे।

हरियाणवी गायिका सपना चौधरी के कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने की इच्छा जाहिर करने को लेकर बीजेपी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस में ठुमका लगाने वाले जो हैं वो ठुमका ही लगाएंगे।
ये तो उनको देखना है कि ठुमका लगाना है या चुनाव जीतना है। यह प्रतिक्रिया किसी और ने नहीं ब्लकि करनाल से बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने दी है।
Congress mein thumke lagane wale jo hain woh hi thumke lagayenge, yeh unko dekhna hai ki thumke lagane hain ya chunaav jeetna hai: Ashwini Kumar Chopra, BJP MP from Karnal when asked about Haryanvi singer and dancer Sapna Choudhary might campaign for Congress. (24.06.18) pic.twitter.com/LG1AyTCnw7
— ANI (@ANI) June 25, 2018
अश्विनी से जब सपना चौधरी के उस बयान को लेकर पूछा गया जिसमें सपना चौधरी ने कांग्रेस पार्टी के लिए चुनावों के दौरान प्रचार करने की इच्छा जाहिर की थी।
समना चौधरी के इसी बयान को लेकर बीजेपी सांसद ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में केवल ठुमका लगाने वाले है तो ठुमका ही तो लगाएंगे।
आपको बता दे कि इसी सिलसिले में सपना चौधरी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात भी की थी। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सपना चौधरी ने कहा कि वह कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगी।
आपको बता दे कि सपना चौधरी ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद चुनाव लड़ने की भी इच्छा जाहिर की थी। बता दे कि सपना चौधरी ने सोनिया से मुलाकात के बाद कहा था कि वह कांग्रेस के लिए देश के किसी भी हिस्से से चुनाव लड़ सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App