सपना चौधरी पर दिग्विजय की टिप्पणी पर बोले हरियाणा के मंत्री, कान पकड़कर माफी मांगनी चाहिए
दिग्विजय चौटाला ने भाजपा में शामिल हुई हरियाणा की मशहूर डांसर को लेकर कहा था कि अब नाचने गाने वाली भाजपा को वोट दिलवाएगी। उनके इस बयान के बाद उनकी जमकर किरकिरी हुई। राज्य की महिला आयोग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दिग्विजय को नोटिस भेजा।

सपना चौधरी के राजनीति में कदम रखते ही सियासी गलियारे में उनकी चर्चा शुरू हो गई है। हाल ही में दिग्विजय चौटाला ने उनपर कमेंट किया था तो महिला आयोग ने तलब कर लिया। उसके बाद अब हरियाणा सरकार के मंत्री ने सपना के मामले में दिग्विजय को लेकर विवादित बयान दे दिया।
हरियाणा सरकार के खेलमंत्री अनिल विज ने कहा कि दिग्विजय चौटाला को सपना चौधरी के सामने कान पकड़कर माफी मांगनी चाहिए। उनके इस बयान के बाद विपक्षी पार्टियां उन्हें निशाने पर ले ली।
गौरतलब है कि दिग्विजय चौटाला ने भाजपा में शामिल हुई हरियाणा की मशहूर डांसर को लेकर कहा था कि अब नाचने गाने वाली भाजपा को वोट दिलवाएगी। उनके इस बयान के बाद उनकी जमकर किरकिरी हुई। राज्य की महिला आयोग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दिग्विजय को नोटिस भेजा।
अपने बयान को लेकर दिग्विजय ने कहा कि मैं अभी भी अपने बयान पर कायम हूं। सपना चौधरी की जो कला है वो अश्लील है ये सब हमारी सभ्यता नहीं है। दिग्विजय ने आगे कहा कि सपना एक पॉलिटिकल आइडल बनकर प्रदेश को विजन देंगी इससे ज्यादा बेड़ा गर्क इस प्रदेश का नहीं होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App