भाजपा नेता के बेटे को पीटकर किया घायल, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
यमुनानगर में भाजपा के एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के बेटे पर दो युवकों ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया

यमुनानगर में भाजपा के एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के बेटे पर दो युवकों ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दो आरोपित युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुराना हमीदा निवासी जंगशेर सिंह ने बताया कि कुछ दिने पहले उसके लड़के विशाल की तीर्थ नगर निवासी टीना व शालू के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया।
मगर उसके बाद से दोनों आरोपित उसके लड़के विशाल से रंजिश रखने लगे। जंगशेर ने बताया कि 30 नवंबर को शाम साढ़े सात बजे उसका लड़का खजूरी रोड पर किसी काम से गया था। इस दौरान रंजिश के चलते टीना व शालू ने उसके लड़के को रोक लिया और उस पर हमला कर दिया।
जिससे उसका लड़का घायल हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने लड़के ने घर पहुंचकर घटना के बारे में बताया। उसने अपने लड़के को अस्पताल में भर्ती करवाया और घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ धारा 148, 149, 323, 324 व 506 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, मामले की जांच कर रहे हैड कांस्टेबल दौलत राम ने बताया कि आरोपितों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App