भाजपा नेता सोनाली फोगाट के साथ मारपीट, जान से मारने की दी धमकी
भाजपा (BJP) नेता और टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) के साथ मारपीट के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।

भाजपा नेता और टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट को जान से मारने की धमकी मिली है। सोनाली फोगाट ने खुद ही खुलासा करते हुए मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि उन्होंने ये आरोप किसी बाहरी पर नहीं बल्कि अपने ही जीजा और दीदी के खिलाफ लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
क्या है पूरा मामला
भाजपा के टिकट पर हाल ही में चुनाव मैदान में उतरने वाली टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट 28 अक्टूबर को अपने पिता के घर फतेहाबाद के भूथनकलां गांव पहुंची थीं। इस दौरान उनकी बहन और बहनोई भी वहां आए थे। सोनाली फोगाट ने आरोप लगाया है कि उनके बहन और बहनोई ने भूथनकलां गांव में उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके अलावा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। सोनाली ने मामले की शिकायत फतेहाबाद पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। मामले में ना तो खुद भाजपा नेता सोनाली फोगाट और ना ही उनके बहन-बहनोई खुलकर कुछ बोल रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App