Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Haryana Assembly Election: पोलिंग बूथ पर हुए विवाद के बाद कांग्रेस कार्यकार्ता पर हमले के आरोप में बीजेपी पार्षद गिरफ्तार

रोहतक विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथ संख्या 69 पर कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों के बीच विवाद हो गया था। मामले में बीजेपी पार्षद पप्पन गुलिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान करने से रोकने पर बुजुर्ग विवाद, घर जाकर कर दी हत्या
X
मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए कतार में खड़े मतदाता (फाइल फोटो)

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ। सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के बीच कुछ झड़पों को छोड़कर, रोहतक विधानसभा सीट पर सोमवार को सुचारू और शांतिपूर्ण मतदान हुआ।

रोहतक में गभग 64.53 प्रतिशत मतदाताओं नें मतदान किया। व्यक्तिगत रूप से, महम विधानसभा क्षेत्र में 76.45, गढ़ी सांपला-किलोई 67.10, कलानौर 61.10 और रोहतक में 54.00 मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया।

इस दौरान रोहतक (Rohtak) विधानसभा सीट से कांग्रसे प्रत्याशी भरत भूषण बत्रा के पुत्र संद्धार्थ ने आरोप लगाया कि पोलिंग बूथ 69 पर भाजपा के नगर पार्षद पप्पन गुलिया ने हमला किया। जिसमें कांग्रेस पार्टी का एक कार्यकर्ता वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बीजेपी और कांग्रेस के सभी लोकल नेता घटनास्थल पर पहुंच गए और मामला शांत कराने की कोशिश की। घटना के बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पप्पन गुलिया को हरासत में ले लिया है। मामले में डीएसपी गोरखपाल का कहना है कि गुलिया को वीरेंद्र के भातीजे की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story