Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अंबाला में बाइक सवार दो लोगों ने महिला पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

अंबाला में बाइक सवार दो लोगों ने 31 वर्षीय महिला के ऊपर तेजाब फेंक दिया। सिविल अस्पताल के डॉ. संजीव ने बताया की तेजाब से महिला करीब 60 प्रतिशत झुलस गई है।

अंबाला में बाइक सवार दो लोगों ने महिला पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर
X

देश के अलग-अलग राज्यों में महिलओं और लड़कियों के साथ अपराध की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। हर रोज एक लड़कियों के साथ बालत्कार और तेज से हमले की वारदाते सामने आती रहती हैं।

ताजा मामला हरियाणा के अंबाला से सामने आया है। यहां पर एक 31 वर्षीय महिला के ऊपर बाइक सवार लोगों ने तेजाब फेंक दिया। महिला की हातल गंभीर बनी हुई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अंबाला में बाइक सवार दो लोगों ने 31 वर्षीय महिला के ऊपर तेजाब फेंक दिया। सिविल अस्पताल के डॉ. संजीव ने बताया की तेजाब से महिला करीब 60 प्रतिशत झुलस गई है।

महिला का चेहरा, दाहनी आंख और पेट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए गया है। महिला को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। यह मामला गुरूवार का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के लिए किया रात्रिभोज का आयोजन

इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। खबरों के मुताबिक पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story