Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

50 खापों की महापंचायत बड़ा ऐलान

भिवानी में आयोजित महापंचायत में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली की खाप पंचायतों में बड़ा फैसला लिया गया जिसमें खाप पंचायतो ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध में भागीदार होने वाले व्यक्ति का हुक्का-पानी बंद कर दिया जाएगा ।

50 खापों की महापंचायत बड़ा ऐलान
X
भिवानी. हरियाणा के भिवानी में शनिवार को आयोजित महापंचायत में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली की खाप पंचायतों में बड़ा फैसला लिया गया। खाप पंचायतो ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध में भागीदार होने वाले व्यक्ति का हुक्का-पानी बंद कर दिया जाएगा। खाप उस व्यक्ति का सामाजिक रूप से बहिष्कार करेगी और ऐसे अपराध में संलिप्त लोगों की जानकारी देने वालों को सम्मानित भी करेगी। तो वही इस अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का संकल्प भी लिया। खाप प्रतिनिधियों ने इस बात नाराजगी भी जताई कि कुछ लोग कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराई को एक बिरादरी से जोड़ कर देख रहे हैं, जबकि यह बुराई 36 बिरादरियों में है। महापंचायत में महिलाओं की भी दमदार उपस्थिति रही।
वही दूसरी तरफ आयोजित समारोह में 50 से ज्यादा खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों ने लगभग चार घंटे ‘बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ’ मुहिम पर चिंतन और मंथन किया। सर्व खाप महापंचायत की अध्यक्षता सतरोल खाप की महिला विंग की अध्यक्ष सुदेश चौधरी, सर्वजातीय सर्वखाप की महामंत्री जगवंती मलिक, 360 खाप पालम के प्रधान रामकरण और इमराण खाप प्रधान जयमल सिंह ने की।
महापंचायत में खाप प्रधानों और प्रतिनिधियों ने
कन्या भ्रूण हत्या
को समाज के लिए कलंक बताते हुए इसे रोकने के सुझाव दिए गए। प्रधान रामकरण, जींद से बराह खाप प्रधान कुलदीप सिंह ढांडा, ढुल खाप प्रधान इंद्र सिंह ढुल, सतरोल खाप प्रधान इंद्र सिंह मोर, कंडेला खाप प्रधान व खाप पंचायत भारत के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला, सर्व खाप महापंचायत संयोजक ओमप्रकाश मान ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जागरूकता अभियान के साथ कुछ कडे़ कदम उठाने की बात रखी।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर -

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story