कांग्रेस विधायक दल के नेता बने भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सोनिया गांधी ने लगायी मुहर
हरियाणा विधानसभा चुनावों के परिणाम के बाद कांग्रेस ने विधायक दल का नेता चुन लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधायक दल का नेता चुना गया है। 31 में से 25 विधायकों का समर्थन मिलने पर सोनिया गांधी ने फैसला किया है।

हरियामा विधानसभा चुनावों के परिणाम 24 अक्टूबर को सामने आए। इसके 9 दिन बाद कांग्रेस ने हरियाणा में विधायक दल का नेता चुन लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है। इसके बाद अब हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे।
हरियाणा में कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम पर मुहर लगायी है। जिसके बाद उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। इसके संबंध में कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया है
मधुसूदन मिसत्री ने दी रिपोर्ट
जानकारी के मुताबिक भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधायक दल बनाए जाने संबंधी रिपोर्ट मधुसूदन मिस्त्री ने दी। जिसके बाद विधायक दल का नेता नियुक्त करने पर फैसला किया गया। इससे पहले सीएलपी की बैठक में विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा और किरण चौधरी का नाम प्रस्तावित किया। जिसके बाद 31 में से 25 विधायकों ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा का समर्थन किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App