Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, उसे अपनाने पर लिया ये फैसला

दुष्कर्म पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया है। लेकिन उसे अपनाने से मना कर दिया है। जबकि नवजात को दूध भी नहीं पिलाया।

दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, उसे अपनाने पर लिया ये फैसला
X
दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बेटी को जन्म (फाइल फोटो)

रविवार की सुबह जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में दुष्कर्म पीड़ित युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया। लेकिन पीड़िता उस नवजात को अपनाने से साफ मना कर रही है।युवती नें ना सिर्फ अपनाने से मना किया बल्कि नवजात को दूध पिलाने से भी इनकार कर दिया। फिर चिकित्सकों ने नवजात को पाउडर वाला दूध पिलाया। बताया जा रहा है, अब जच्चा - बच्चा दोनों ठीक हैं। फिलहाल इस मामले की खबर महिला पुलिस थाने में भी दी गई।

यह घटना अगस्त महीने की है, भिवानी शहर की एक कालोनी में रहने वाली युवती अपने मां के साथ ननिहाल में आई थी। रिश्ते में नाना लगने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप है। युवती ने दुष्कर्म आरोपी की शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि करीब 15 साल पहले उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। उसके बाद वह अपनी बेटी के साथ मायके रहने आ गई थी। वह एक मंडी में मजदूरी कर के अपना खर्चा चलाती है। आरोपी ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म करके किसी को कुछ न बताने के लिए हमेशा डराया धमकाया करता था।

महिला ने बताया,उसने अपने 20 वर्षीय बेटी की शादी 4 जुलाई को कर दी । लेकिन आरोपी युवक शादी के बाद ससुराल में युवती के पति के पास फोन करके बताया कि उसकी पत्नी के पेट में पल रहा बच्चा उसका है। युवक ने इस मामले की शिकायत चंडीगढ़ थाने में कर दी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story