Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शर्मनाक! देवर से जेल में मिलने आई भाभी के साथ सिपाही ने इस तरह किया दुष्कर्म

महिला ने इस घटना की सूचना फोन पर परिवार को बताई और सभी को जेल बुलाया।

शर्मनाक! देवर से जेल में मिलने आई भाभी के साथ सिपाही ने इस तरह किया दुष्कर्म
X

पुलिस को देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जाती है। देश की जनता की रक्षा करना पुलिसा का काम होता है लेकिन वही पुलिस हैवान बन जाए तो क्या होगा। दरअसल हरियाणा के फरीदाबाद में कुछ ऐसा ही हुआ यहां एक जेल में बंद अपने देवर से मिलने आई महिला को एक सिपाही ने अपनी हवस का शिकार बना लिया।

घटना मंगलवार की है जब एक महिला अपने भाई के साथ नीमका जेल में अपने देवर से मिलने आई। महिला ने जब अपने देवर से मुलाकात कर ली तो पास में ही खड़े एक जेल वॉर्डेन महिला को कुछ बात करने के बहाने कमरे में लेकर गया।
इसे भी पढ़ें: अगर आपका आधार कार्ड कोई और कर रहा है इस्तेमाल तो तुरंत आ जाएगा ईमेल, जानें पूरा प्रोसेस
आरोपी ने महिला के साथ आप्राकृतिक संबंध बनाए और महिला जब मदद के लिए चिल्लाई तो उसका मुंह बंद कर दिया। महिला ने इस घटना की सूचना फोन पर परिवार को बताई और सभी को जेल बुलाया। जेल पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया और प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला के परिजन जब शांत नहीं हुए तो पुलिस ने देर रात आरोपी सिपाही के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी।
आरोपी सिपाही की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है और जेल में बंद कैदियों और उनके परिजनों से भी पूछताछ कर रही है जो उस वक्त जेल आए थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story