गीता महोत्सव में मिले ''पाकिस्तान जिंदाबाद'' नारे लिखे गुब्बारे
''पाकिस्तान जिंदाबाद'' नारे लिखे हरे रंग के गुब्बारे हरियाणा के कुरुक्षेत्र में उस स्थान पर मिले हैं जहां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, 2018 का आयोजन हो रहा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 17 Dec 2018 1:46 AM GMT
'पाकिस्तान जिंदाबाद' नारे लिखे हरे रंग के गुब्बारे हरियाणा के कुरुक्षेत्र में उस स्थान पर मिले हैं जहां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, 2018 का आयोजन हो रहा है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि कुछ बच्चे गुब्बारों से खेलते मिले। आदर्श पुलिस थाने के प्रभारी सी राम ने बताया कि इस संबंध में एक होमगार्ड की शिकायत के बाद एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। होमगार्ड को ही ये गुब्बारे मिले थे जिनसे महोत्सव में बच्चे खेल रहे थे।
उन्होंने कहा कि हम इसकी जांच कर रहे हैं कि ये गुब्बारे कौन लेकर आया और किसने ये बच्चों को दिए। अधिकारी ने कहा कि पुलिस को बताया गया कि कुछ युवक ये गुब्बारे लिए हुए थे लेकिन उनका पता नहीं लग पाया।
पुलिस चौकी के पास मिला एक ऐसा गुब्बारा
कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सुरेंदर पाल सिंह ने कहा कि ऐसा ही एक गुब्बारा एक पुलिस चौकी के पास फेंका हुआ मिला।
उन्होंने कहा कि दोषियों के बारे में सुराग के लिए सीसीटीवी की जांच की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, 2018 का आयोजन सात दिसंबर से 23 दिसंबर के बीच कुरुक्षेत्र में हो रहा है। इसमें मॉरिशस साझेदार देश और गुजरात साझेदार राज्य है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story