Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

VIDEO: बजरंग दल की गुंडागर्दी: मुस्लिम को मारा थप्पड़, कहा- बोलो भारत माता की जय

घाटी में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद सारा देश उबल रहा है।

VIDEO: बजरंग दल की गुंडागर्दी: मुस्लिम को मारा थप्पड़, कहा- बोलो भारत माता की जय
X

घाटी में अमरनाथ यात्रियों पर जिस तरह आतंकी हमला हुआ है उसके बाद सारा देश उबल रहा है। इस आक्रोश की एक झलक हरियाणा के हिसार में देखने को मिली। हरियाणा में बजरंग दल ने आतंकवाद का पुतला जलाने के बाद एक मुस्लिम शख्स को पीटा।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस शख्स को मस्जिद से बाहर निकाल कर भारत मां का जयकारा लगाने को कहा और फिर उसे कई तमाचे भी रसीद किए।

इसे भी पढ़ें: होटल घोटाला: लालू पर कसा CBI का शिकंजा, नीतीश ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

फिलहाल मस्जिद ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की इस गुंडागर्दी की शिकायत पुलिस से कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। तनाव बढ़ जाने की आशंका के कारण मस्जिद के बाहर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: चीनी मीडिया का खुलासा, पाक के आग्रह पर ‘तीसरे देश'' की सेना कश्मीर में घुस सकती है

इस वीडियो में पुतला फूंकने के बाद कई बजरंग दल कार्यकर्ता इमाम को घेर कर उनसे जबरदस्ती भारत मां की जय बोलने के लिए दबाव बना रहे हैं और कश्मीरियों पर गद्दारी का इल्जाम भी लगा रहे हैं।

वीडियो सौजन्य: इंडिया टीवी

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story